शहीर आलम मेमोरियल फाउंडेशन : एक परिचय

शहीर आलम मेमोरियल फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1994 में की गई थी। इसका कार्यालय धर्मशाला बाजार, गोरखपुर स्थित आफाक बिल्डिंग में स्थापित किया गया है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इसका गठन गोरखपुर के एक सत्यनिष्ठ नागरिक तथा लोकसेवा समर्पित स्वर्गीय श्री शहीर आलम (1923–1987) की स्मृति को शाश्वत बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया था। फाउंडेशन उद्देश्यों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता, सामाजिक समरसता एवं विश्व बंधुत्व के आदर्शों को बनाए रखने तथा इनकी अभिवृद्धि के लिए कार्य करना प्रमुख है, जिनके लिए शहीर आलम ने अपने जीवनकाल में निरंतर कार्य किया था।

इसके अतिरिक्त यह संस्था गोरखपुर परिक्षेत्र के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में योगदान कर युवाओं, साहित्यकारों, वैज्ञानिकों, पत्रकारों तथा समाज के निर्बल वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में फाउंडेशन शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्रों में कार्यकर एवं बौद्धिक गोष्ठियों तथा आयोजनों के माध्यम से अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कार्य करती है।

Foundation

Gallery

The Primary section focuses on building strong academic foundations along with values, discipline, and overall personality development through interactive learning.

Admissions Open – Enquire Now

Submit your admission enquiry and our team will guide you through the admission process.​